मासई/ मासाई (आदिवासी ) दुनिया में सबसे सफल व्यपारिक नाम है


इनके नाम को लेकर पहले बात करते है। इनका नाम MASAI नहीं बल्कि MAASAI है। MAA इनकी भाषा है। बाहरी लोगो ने इनके नाम के साथ छेड़ छाड़ की। केवल नाम के साथ छेड़ छाड़ ही नहीं बल्कि आज दुनिया भर में इनको नजरअंदाज कर इनके नाम का सहारा बड़ी बड़ी कम्पनियाँ लेती है।क्या आपको पता है दुनिया में मासई/ मासाई सबसे सफल व्यपारिक नाम है ? दुनिया में लाखो - करोडो मिलियन डॉलर का व्यापार इनके ब्रांड नाम के नीचे होता है ? क्या आपको पता है ये दुनिया के सबसे सफल और शक्तिशाली सांस्कृतिक ब्रांड है ?Meg Brindle (Light Years IP) ने इनकी ब्रांड वैल्यू 250 मिलियन डॉलर से अधिक आंकी है। लाइट इयर्स आईपी के अनुसार (एक गैर सरकारी संगठन ) दुनिया भर में लगभग 80 से अधिक कंपनियां वर्तमान में या तो मासाई छवि या नाम का उपयोग कर रही हैं। इनमें लैंड रोवर के लिए निर्मित मसाई नामक सामान की एक श्रृंखला शामिल है; मसाई बेयरफुट टेक्नोलॉजी, और फैशन हाउस लुई वुइटन जिसमें मसाई लाइन है, जिसमें तौलिए, टोपी, स्कार्फ और बैग शामिल हैं। गाडी , कपडे से लेकर फैशनेबल उत्पादों की लम्बी श्रृंखला इनके नाम से बेचीं जाती है। केन्या के ये आदिवासी लड़ाके जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहसिक जीवन शैली और परम्परा के लिए पुरे विश्व में जाने जाते है , स्वतः ही आदरणीय और सम्मानीय है। लेकिन ऐसा नहीं की ये अपनी नाम के ब्रांडिंग से खुश है बल्कि ये नाराजगी प्रकट करते है। मासाई उन गिने चुने आदिवासी समुदायों में है जिन्होने अपने परम्पराओ को आज भी सजगता के साथ जिन्दा रखा है। ये विश्वसनीय , आदरणीय और सम्मानीय है